कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) आसौदा में सत्र 2025-26 के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

आईटीआई आसौदा के प्राचार्य राजेश राणा ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 2 से 15 जून तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) आसदा में सत्र 2025-26 के लिए दाखिले की प्रक्रिया 2 जून से 15 जून तक ऑनलाइन शुरू हो गई

News Article Hero Image
तस्वीर एआई जनरेटे
  1. आईटीआई आसौदा में 2025-26 सत्र के लिए दाखिले शुरू।
  2. ऑनलाइन आवेदन 2 जून से 15 जून तक उपलब्ध।
  3. विभिन्न ट्रेडों में कुल 152 सीटों पर प्रवेश।
  4.  कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संokस्थान (आईटीआई) आसौदा में सत्र 2025-26 के दाखिलों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

आईटीआई आसौदा के प्राचार्य राजेश राणा ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 2 से 15 जून तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए मेरिट लिस्ट, सीट अलाटमेंट सहित अन्य शेड्यूल जून के प्रथम सप्ताह में पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अपनी 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तथा पासपोर्ट साइज फोटो सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

प्राचार्य राजेश राणा ने बताया कि संस्थान में विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। इनमें ड्रेस मेकिंग, सीओपीए, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, एमएमवी, फिटर तथा रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग ट्रेड शामिल हैं।

इन ट्रेडों में कुल 152 सीटों पर दाखिले किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न आए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छात्र का नाम, पिता का नाम तथा माता का नाम 10वीं की मार्कशीट के अनुसार ही भरा जाए। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आवेदन रद किया जा सकता है।

प्राचार्य ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में तकनीकी शिक्षा से जुड़कर रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!