पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सूचना साझा की गई की दिनांक 07.05.2026 को बबेरू बांदा निवासी व्यक्ति ने थाना बबेरू जिला बाँदा में अभियोग अंकित कराया कि वह अपने 10 वर्षीय बेटे को दिनांक 07.05.2026 को सुबह 07 बजे स्कूल में छोड़कर आया था जो दोपहर 12 बजे छुट्टी के समय उसका लड़का स्कूल में नही मिला। थाना बेबरु जिला बांदा, उतर प्रदेश पुलिस ने मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने के आरोप में अज्ञात युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना बेबरु जनपद को आरोपियों के रोहतक में छुपे होने बारे सूचना मिली। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रोहतक पुलिस से संपर्क किया गया। रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने निरीक्षक नवीन जाखड़ के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा बच्चे को सकुशल बरामद करने के अथक प्रयास किये गए। टीम ने छापेमारी करते हुए शीला बाईपास रोहतक से बच्चे को सकुशल बरामद किया है। इसी दौरान बच्चे का किडनैप करने वाले तीन आरोपियो को भी मौके से काबू करने में सफलता मिली गया। आरोपियों के पहचान रामजी पुत्र मदनलाल निवासी उत्तर प्रदेश, सुमित पुत्र रामनाथ निवासी सीतापुर लखनऊ हाल सेक्टर-4 रोहतक व अनिश पुत्र जितेंद्र निवासी बोहर रोहतक के रूप में हुई है। एसडीयू टीम द्वारा क़ाबू किये गए आरोपियों को उतर प्रदेश की पुलिस टीम के हवाले किया गया है। मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!