रोहतक पुलिस की टीम ने गांव मोखरा मे पंजाब निवासी मनिन्द्रजीत व उसके साथियों पर हुये जानलेवा हमले की वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को 03 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 23.04.2026 को बोलड पंजाब निवासी मनिन्द्रजीत की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि मनिंदरजीत फसल की कटाई करने का काम करते है। दिनांक 23.04.2026 की रात को मनिन्द्रजीत, फौजी व हैप्पी गांव मोखरा मे गेहु कटाई की मशीन कम्बाईन लेकर आये हुए थे और फुलसिंह गांव मोखरा के मकान पर सो रहे थे। रात के समय मनिन्द्रजीत सिंह, फौजी व हैप्पी पर फरसा,गडंसा,लोहे की राड व बिट्टो से जयबीर, आकाश, सोनु, अजय, गोलु, शुभम, बेदपाल, रविन्द्र, नवीन, अर्जुन, भोलु निवासी मोखरा ने जान से मारने की नियत से मारपीट शुरु कर दी। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।
दौरान जांच दिनांक 06.05.2026 को आरोपी अश्वनी उर्फ भोलू पुत्र जसपाल निवासी गुमाना सोनीपत हाल तिलक नगर रोहतक व सचिन पुत्र संजय निवासी नीमली चरखी दादरी को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे नाबालिग युवक समेत समेत दो आरोपियो को काबू किया जा चुका है।
खुलासा:-
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 22.04.2026 को मोखरा निवासी फुलसिंह के खेत बसाना रोड पर मनिन्द्रजीत सिंह, फौजी व हैप्पी फसल की कटाई कर रहे थे। गांव मोखरा से 10/12 लडको ने अपने हाथो मे हथियारो सहित आये और कम्बाईन के आगे ट्रैक्टर खडा कर दिया। जिसके बाद युवकों ने फुलसिंह के लडके अजय व लडकी के साथ मारपिट की ओर मौक़े से फ़रार हो गए। रात के समय युवक दोबारा से फुलसिंह के घर आए और घर पर सो रहे हैप्पी, फौजी व मनिंदरजीत के साथ मारपीट करने की वारदात को अन्जाम दिया।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. अश्वनी उर्फ भोलू पुत्र जसपाल निवासी गुमाना सोनीपत हाल तिलक नगर रोहतक
  2. सचिन पुत्र संजय निवासी नीमली चरखी दादरी

रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 67 दिनांक 24.04.2026 धारा 109(1), 115, 118(1), 190, 191(3),324(6), 333, 351(3) बीएनएस थाना बहुअकबरपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!