रोहतक और हरियाणा के लिए गर्व का विषय है कि पीजीआईएमएस रोहतक के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहित दुआ को विश्व की प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक संस्था Orthopaedic Trauma Association (OTA) की International Relations Committee का सदस्य नियुक्त किया गया है।
OTA बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा डॉ. मोहित दुआ की नियुक्ति को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई है। यह नियुक्ति तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए की गई है, जिसमें आगे पुनर्नियुक्ति का विकल्प भी रहेगा। उनका कार्यकाल सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली OTA Annual Meeting से औपचारिक रूप से शुरू होगा।
डॉ. मोहित दुआ वर्तमान में PGIMS, Rohtak में Associate Professor के पद पर कार्यरत हैं और ऑर्थोपेडिक क्षेत्र में उनके योगदान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा जाता रहा है। उनकी यह उपलब्धि न केवल रोहतक बल्कि पूरे हरियाणा के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
OTA की International Relations Committee विश्वभर के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों के बीच सहयोग, रिसर्च और मेडिकल एक्सचेंज को बढ़ावा देने का कार्य करती है। इस समिति में चयन डॉ. दुआ की विशेषज्ञता, नेतृत्व क्षमता और चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है।
चिकित्सा जगत और रोहतक के लोगों ने डॉ. मोहित दुआ को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए इसे शहर और प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया है।
