रोहतक, 7 मई : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता, सांपला नगर पालिका के सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार, रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार व चुनाव प्रत्याशियों की मौजूदगी में ईवीएम का द्वितीय रेंडोमाइजेशन किया गया। द्वितीय रेंडोमाइजेशन के तहत मतदान केंद्रों को बीयू व सीयू यूनिटें अलॉट की गई।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि ईवीएम के द्वितीय रेंडोमाइजेशन के अंतर्गत नगर पालिका के सामान्य चुनाव के तहत मतदान केंद्रों को बीयू व सीयू यूनिटें अलॉट की गई। प्रत्याशियों की मौजूदगी में द्वितीय रेंडोमाइजेशन की गई तथा प्रत्याशियों की सहमती से डाटा लॉक किया गया। रेंडोमाइजेशन के तहत 40 बैलेट यूनिट व 40 कंट्रोल यूनिट का रेंडोमाइजेशन किया गया तथा इनमें 4-4 बीयू व सीयू की आरक्षित यूनिट भी शामिल है। ईवीएम का तीन बार रेंडोमाइजेशन किया गया तथा तीसरी बार रेंडोमाइजेशन डेटा को फाइनल कर दिया गया। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार सरला, सांपला के तहसीलदार गुलाब सिंह, डीआईओ महेश भारद्वाज सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!