रोहतक, 7 मई : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निंदाना गांव की पावन मिट्टी को माथे से लगाकर अपनी जन्मभूमि को नमन किया। बतौर हरियाणा कला परिषद के निदेशक व मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने उन्हें निंदाना की रज भेंट की।
मनोहर लाल ने भावुक होते हुए कहा कि मैं अपनी जन्मभूमि निंदाना को नमन करता हूँ। इस मिट्टी ने मुझे संस्कार, संघर्ष और समाज सेवा की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि बाल्यकाल से ही इस माटी में खेलने का अवसर मिला और इसी माटी ने गांव देहात की सरलता को मेरे व्यक्तित्व का अभिन्न अंग बनाया। मनोहर लाल बोले कि आज पुन: बचपन की स्मृतियों के सफर पे चला गया
गजेंद्र फौगाट ने इस मौके पर कहा कि अपने प्रिय नेता मनोहर लाल को उनके ग्रामवासी अपना गौरव और प्रेरणा का प्रतीक मानते है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल का अपनी जन्मभूमि के प्रति यह सम्मान युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी संदेश है। गजेंद्र फौगाट ने उन्हें बताया कि इतिहास में पहली बार जीवंत व्यक्तित्व पर सांग भी प्रस्तुत हुआ। हरियाणा कला परिषद के कलाकारों धर्मेंद्र सांगी, नरेन, सोनू कुंडू, प्रदीप की टीम ने सांग मनोहर लाल प्रस्तुत किया।
