रोहतक जिले के गांव करौंथा-बालंद के बीच बिजली लाइन ठीक करने गए एक कर्मचारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान हांसी के गांव बड़ छप्पर निवासी नरेंद्र पुत्र बलवान के रूप में हुई है, जो करीब दो साल पहले ही बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर नियुक्त हुआ था। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग रोहतक में थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाइनमैन नरेंद्र गांव करौंथा-बालंद के बीच बिजली लाइन की मरम्मत के लिए गया था। बताया जा रहा है कि लाइन पर पहले से शटडाउन लिया गया था, लेकिन कार्य के दौरान अचानक लाइन में करंट आ गया। करंट लगने से नरेंद्र नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।सहकर्मियों द्वारा उसे तुरंत PGIMS Rohtak ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस के अनुसार, करंट लगने से युवक की मौत की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भिजवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया कल करवाई जाएगी। मामले की जांच जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!