मोखरा पाना खांडयान – छाज्यान के सरपंच नीटू ने बताया कि 14 नवंबर को पी जी आई ऍम एस, स्वास्थ्य विभाग रोहतक व एक निजी आँखों का हस्पताल संयुक्त रूप से एक मधुमेह जागरूकता, नेत्र व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा। इसका उद्धघाटन श्री राजेश जैन ऍम डी, एल पी एस, डॉ सुरेश सिंघल निदेशक पी जी आई ऍम एस रोहतक तथा डॉ रमेश चन्दर आर्य सिविल सर्जन रोहतक करेंगे। इस शिविर में विशेषकर लोगों के शुगर की जाँच होगी तथा आँखों के परदे की जाँच की जाएगी। मेडिसिन विभागध्यक्ष पी जी आई डॉ सुधीर अत्री, आई विभाग के विभागध्यक्ष डॉ आर एस चौहान तथा कम्युनिटी मेडिसन विभागध्यक्ष डॉ नीलम कुमार अपनी डॉक्टरों की टीम के साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों की जाँच करेंगे। स्वास्थ्य विभाग रोहतक के नेत्र विशेषज्ञ डॉ एस पी एस भाटिया (सेवानिवृत), डॉ सचिन सहगल नेत्र सर्जन, नागरिक हस्पताल, रोहतक तथा डॉ तरुण वशिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।दवाइयां, चश्मे, डेंटल एकसरे, बी पी, शुगर जाँच, मोटापा नियंत्रण चैकअप आदि सेवाएं निशुल्क होंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!