Man in handcuffs

फरीदाबाद में 2900kg विस्फोटक मिलने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पुलिस ने रेड की। यूनिवर्सिटी के अंदर और बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात कर घेरा डाला गया। इसके बाद NIA की टीम भी यहां पहुंची।

करीब डेढ़ घंटे चली रेड के बाद टीमें लौट गईं लेकिन पुलिस की अभी भी वहां तैनाती है। पुलिस सोर्सेज के मुताबिक यूनिवर्सिटी की लैब में काम करने वाले 3 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हुआ कि ये कर्मचारी हैं या छात्र, पुलिस की तरफ से इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। यूनिवर्सिटी भी अभी कुछ नहीं कह रही है।

इसके साथ ही पुलिस फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव की मस्जिदों में जांच कर रही है। फरीदाबाद से पकड़ा गया डॉक्टर मुजम्मिल शकील तगा की मस्जिद में नमाज के लिए आता था।

यहां जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु और नूंह से आए जमातियों से भी पूछताछ की गई। इसके बाद 4 जमातियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। इनकी वॉट्सऐप चैट डिलीट मिली है।

इन जमातियों में एक जम्मू-कश्मीर, एक तमिलनाडु, एक उड़ीसा और एक पलवल जिले के हथीन का रहने वाला है।

यह भी सामने आया कि दिल्ली में ब्लास्ट का आरोपी मोहम्मद उमर नबी इसी यूनिवर्सिटी में डॉक्टर था। ब्लास्ट वाले दिन यानी सोमवार को उमर यूनिवर्सिटी से ही i20 गाड़ी लेकर निकला था।

इसके बाद दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट हुआ

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!