आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 8 नए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू की अमृतसर ईस्ट सीट से जीवनजोत कौर को टिकट दिया गया है। AAP अब तक पंजाब में 96 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
आम आदमी पार्टी की नई लिस्ट में श्री हरगोबिंदपुर से एडवोकेट अमरपाल सिंह,पंजाब सरकार में मंत्री राजकुमार वेरका के मुकाबले अमृतसर वेस्ट से डॉ. जसबीर सिंह, अमलोह से मंत्री काका रणदीप नाभा के खिलाफ गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग, फाजिल्का से नरिंदरपाल सिंह सावना, गिद्दड़बाहा से प्रीतपाल शर्मा, मौड़ सुखवीर माइसरखाना और मलेरकोटला से डॉ. मुहम्मद जमिल ऊर रहमान को टिकट दिया गया है।
आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की अपनी छठी सूची जारी की। आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 96 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। pic.twitter.com/C6cZtNjFPz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2021
पंजाब में चर्चा है कि आम आदमी पार्टी किसान आंदोलन से निकले संयुक्त समाज मोर्चा से गठजोड़ कर सकता है। इसके बावजूद आप तेजी से उम्मीवारों की घोषणा कर रही है। पंजाब विधानसभा की 117 में से आप 96 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इससे साफ है कि आप फिलहाल गठजोड़ के मूड़ में नहीं है। यह संभव है कि किसान नेता आम आदमी पार्टी के सिंबल झाड़ू पर ही चुनाव लड़ें।
