कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन सख्त हो गया है। अब बिना वैक्सीन लगाए होटल, मॉल, शॉपिंग कॉप्लेक्स समेत सभी सार्वजनिक जगहों पर जाने की पाबंदी लगा दी गई है। अगर कहीं ऐसा व्यक्ति मिला तो उस संस्थान को 5 हजार जुर्माना देना होगा।

इससे पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने बिना वैक्सीन के सार्वजनिक जगह पर जाने वाले व्यक्ति को 500 रुपए जुर्माना लगाने का फैसला किया है। पहले यह आदेश एक जनवरी से लागू हो रहे थे, लेकिन नए साल के जश्न को देखते हुए इन्हें 31 दिसंबर यानी आज से ही लागू कर दिया गया है।

नए आदेश में चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि अगर कोई बिना वैक्सीन लगाए होटल, क्लब, मॉल, शॉपिंग कॉप्लेक्स, सिनेमा हॉल, म्यूजियम, थियेटर, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, जिम, फिटनेस सेंटर, प्राइवेट और सरकारी सेक्टर के बैंक में मिला तो इसका जुर्माना अब इन जगहों के मालिकों या संचालकों को भरना होगा। पहले चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों पर जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया था। यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर एक बार जुर्माने के बाद दोबारा इसका उल्लंघन हुआ तो फिर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाहर निकलते वक्त लोगों को डबल डोज का सर्टिफिकेट रखना होगा। लोग सर्टिफिकेट के प्रिंट आउट के अलावा मोबाइल में भी इसकी कॉपी रख सकते हैं। दूसरी डोज अभी ड्यू नहीं है, इसके लिए पहली डोज का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, उनके पास कोविन पोर्टल से आया वैक्सीन के सक्सेसफुल होने का मैसेज होना चाहिए। वैक्सीनेशन स्टेटस की जांच के लिए आरोग्य सेतु ऐप होनी चाहिए।

दूसरी डोज की सूरत में उन्हें ही छूट मिलेगी, जिन्हें कोविशील्ड लगे अभी 84 दिन नहीं हुए हैं। वहीं अगर कोवैक्सीन लगाई है तो फिर दूसरी डोज के लिए 28 दिन से अधिक का वक्त नहीं होना चाहिए। चंडीगढ़ में भी अचानक कोरोना के केस बढ़े हैं। बुधवार को शहर में 33 पॉजिटिव केस आए थे। वहीं गुरुवार को 17 केस मिले थे। पिछले एक हफ्ते के दौरान चंडीगढ़ में औसतन 15 केस मिल रहे हैं। इस वक्त चंडीगढ़ में 129 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के भी चंडीगढ़ में 3 केस मिल चुके हैं।

चंडीगढ़ में कोविड वैक्सीन की बात करें तो अब तक 9 लाख 80 हजार 327 लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जिससे चंडीगढ़ प्रशासन 116.29% टारगेट पूरा कर चुका है। वहीं दूसरी डोज 7 लाख 39 हजार 65 लोग लगवा चुके हैं। इसमें प्रशासन 87.67% टारगेट पूरा कर चुका है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!