रोहतक पुलिस की टीम ने 90 हजार रुपये की ठगी करने के मामले मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना लाखनमाजरा निरीक्षक समरजीत ने बताया कि गिरावड निवासी साक्षी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 28.06.2025 को साक्षी ने टेलीग्राम पर एक विज्ञापन देखा। जिसके माध्यम से एक बेवसाइट पर रुपये लगाकर कमीशन के साथ वापिस रुपये देने की बात कही। साक्षी ने उनकी बातो मे आकर अलग-2 ट्रांजैक्शन मे कुल 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये।

मामले की जांच स.उप.नि. प्रवीण द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 04.11.2025 को आरोपी जसबीर पुत्र पूर्ण निवासी रावलवास को गिरफ़्तार किया गया है। गिरोह में शामिल रहे दो आरोपियो को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी-
जसबीर पुत्र पूर्ण निवासी रावलवास

अभियोग संख्या:-
अभियोग संख्या 115 दिनांक 30.06.2025धारा 318(4) बीएनएस थाना लाखनमाजरा

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!