रोहतक, 5 नवंबर : उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कॉलेज व आईटीआई के प्राचार्य को शिक्षण संस्थान में जॉब ओरिएंटेड क्लब स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त अपने कैंप कार्यालय में उच्चतर शिक्षा एवं आईटीआई विभाग के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
सचिन गुप्ता ने कहा कि शिक्षण संस्थान छात्रों को केवल मात्र डिग्रियां देने तक सीमित न रहे, बल्कि उन्हें रोजगार की ओर लेकर जाएं ताकि डिग्री लेने के बाद उन्हें रोजगार के विकल्प न तलाश ने पड़े। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जब विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश करते हैं तो शुरुआती दौर में ही उन्हें रोजगार के विभिन्न विकल्पों की जानकारी उनकी रुचि के मुताबिक देना आरंभ करें। उन्होंने कहा कि हमें छात्रों को शैक्षणिक डिग्री देने के साथ-साथ उन्हें सशक्त बनाने का दायित्व भी निभाना होगा।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि क्लब में छात्र शामिल होंगे और उनका इंचार्ज प्राध्यापक रहेगा। क्लब के विशिष्ट उद्देश्य तय करने होंगे। जैसे कि छात्रों को कौशल सिखाना, उद्योग के पेशेवरों के साथ जोड़ना और नौकरी के अवसर पैदा करना। उन्होंने कहा कि छात्रों को क्लब की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित भी करना होगा ताकि क्लब का समुदाय और अपनापन की भावना बढ़े। उन्होंने कहा कि रोजगार की दृष्टि से छात्रों को इस प्रकार से तैयार करें कि ताकि उनका डिग्री ग्रहण करने के तुरंत बाद विभिन्न उद्योगों में समावेश हो जाए।
सचिन गुप्ता ने कहा कि जल्द ही उच्च शिक्षण संस्थानों और आईटीआई प्राचार्यों की उद्योगपतियों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक का उद्देश्य उद्योगों में मानव संसाधन की जानकारी प्राप्त करना है ताकि उनकी आवश्यकता के अनुरूप बच्चों को तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि मकसद यही है कि शिक्षण संस्थानों में तैयार बच्चे उद्योगों की जरूरत बन जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन से संबंधित विषयों के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रशासनिक विभागों में इंटर्नशिप भी करवाई जाएगी। बैठक में विद्यार्थियों को सशक्त बनाने को लेकर कॉलेज व आईटीआई प्राचार्यों ने अपने सुझाव भी रखें। बैठक में जिला के कालेजों व आईटीआई प्राचार्यों ने भाग लिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!