हरियाणा के गुरुग्राम में 26 वर्षीय युवती का मर्डर का मामला सामने आया है। युवती का घर कई दिनों से बंद था। आज क्षेत्र में बदबू फैली तो स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद बंद घर को खोला गया और देखा कि भीतर कमरे में बेड के नीचे युवती का शव पड़ा हुआ है।

शव काफी गल चुका था। पूरे घर में बदबू फैली हुई थी। मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। दोनों टीमों ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शवगृह में भिजवाया।

पुलिस प्रारंभिक जांच में युवती का गला घोंट कर हत्या करने के पहलु सामने आए है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस जांच में मृतक युवती की पहचान कापसहेड़ा की अंगूरी देवी के रूप में हुई है। वह काफी दिनों से एक युवक के साथ लिव इन में रहती थी। पुलिस के मुताबिक महिला कहा पर काम करती थी, इसका पता नहीं लग पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है|

बताया जा रहा है कि युवती 20 दिन पहले ही वह यहां रहने आई थी। जोकि करीब डेढ साल पहले से अनुज नाम के युवक संग लिव इन में रहती थी। अनुज सात दिन पहले उसे छोड़कर चला गया था। अब वह युवती की हत्या कर मकान को बाहर से बंद कर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अंगूरी नाम की यह युवती सुबह 9 बजे ड्यूटी जाती थी और शाम को 7 बजे वापस आती थी। मकान के सामने के एक दुकानदार के मुताबिक यह युवती ज्यादा किसी से मिलती नहीं थी। ड्यूटी के बाद अपने कमरे में ही रहती थी। इसी वजह से युवती के बारे में ज्यादा किसी को कोई जानकारी नहीं है।
स्थानीय निवासी बसंती मंडल के मुताबिक युवती को आखिरी बार शुक्रवार को मकान की बालकनी में देखा था। उस दौरान वह यहां कपड़े धो रही थी। शुक्रवार को उस पल के बाद वह दिखाई नहीं दी थी। न ही उसका कुछ पता लगा था। आज दोपहर को मैं खाना खाने के लिए कमरे पर आई थी।

इस दौरान मुझे चूहे के मरने जैसी बदबू आई। खाना खाकर जब मैं कमरे से बाहर निकली तो देखा कि अंगूरी के बंद कमरे के दरवाजे के नीचे से खून बह रहा है। इसके बाद मैंने स्थानीय लोगों को इस बारे में बताया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!