हरियाणा की होम सेक्रेटरी डॉ. सुमिता मिश्रा की फेसबुक पर फेक आईडी बनाई गई है। फेक अकाउंट लॉक है और उस पर 9 फ्रेंड शो हो रहे हैं। अकाउंट बनाने वाले ने खुद को राजस्थान के जयपुर का रहने वाला बताया है। सुमिता मिश्रा ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।
उन्होंने लिखा- “फेसबुक पर किसी ने “पल्लवी अग्रवाल” नाम से मेरी फोटो और नाम का इस्तेमाल करके नकली प्रोफाइल बनाई है। वो आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकते हैं या पैसे भी मांग सकते हैं। अगर आपको ऐसा कुछ दिखे तो ध्यान मत दीजिए और उसे स्वीकार मत कीजिए।”
सुमिता मिश्रा ने आगे लिखा कि मैंने इसकी शिकायत पंचकूला साइबर पुलिस में कर दी है। अगर आपको ये नकली अकाउंट दिखता है तो आप भी इसे रिपोर्ट कर सकते हैं। जानकारी देने के लिए धन्यवाद।

सुमिता मिश्रा को लिखने का बहुत शौक है। IAS अफसर होने के साथ-साथ उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं, जैसे “ए लाइफ ऑफ लाइट,” “लम्हों की शबनम,” “जरा सी धूप,” और “वक्त के उजाले में”। सुमिता मिश्रा सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर अपनी लिखी हुई चीजें शेयर करती हैं। उन्होंने चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी भी बनाई है।

