हरियाणा के कैथल के पुंडरी कस्बे के मोहना गांव के एक युवक युवक की अमेरिका जाते समय ‘डंकी रूट’ पर डोंकरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे पुंडरी क्षेत्र में मातम छा गया है। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा और पंजाब के दो युवकों को ‘डंकी रूट’ से अमेरिका ले जाते समय डोंकरों ने बंधक बना लिया था। डोंकरों ने हरियाणा के युवक के पिता को टॉर्चर करते हुए वीडियो भेजे थे, जिनमें युवकों की पिटाई करते और उन पर पिस्तौल ताने जाने के दृश्य थे। कुछ महीने पहले डोंकरों ने युवक को छोड़ने के लिए पिता से 20 हजार डॉलर (लगभग 17.5 लाख रुपए) की फिरौती मांगी थी।

वीडियो में युवक ने अपने पिता से पैसे देने की गुहार लगाई थी, यह कहते हुए कि ‘ये मार देंगे’। युवक को अमेरिका भेजने वाले एजेंट भी फरार बताए जा रहे हैं। परेशान परिजनों ने पहले कैथल के एसपी से मिलकर दोषी एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई और बेटे की सुरक्षित वापसी की मांग की थी।

एसपी ने मामले में एफआईआर दर्ज करने और जांच शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गांव में आज रीति-रिवाजों के अनुसार पाठ का आयोजन किया गया। इसमें पूरा गांव शामिल हुआ। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी असंतोष जताया गया।

वीडियो में युवराज और दूसरा युवक हाथ जोड़कर परिवार से उन्हें बचा लेने की गुहार लगा रहा था। युवराज ने कहा था पापा जी इन्होंने हमें बंधक बना लिया है। ये हमें बहुत पीट रहे हैं। ये लोग हमें मार देंगे। सैफ भी मेरे साथ है। पापा प्लीज, पैसे डाल दो। नवजोत भाई और माइकल भाई के खाते में पैसे डाल दो, जितने पैसे ये लोग कहते हैं डाल दो। नहीं तो ये लोग हमें मार देंगे। हमें बहुत पीटा है…प्लीज पैसे डाल दो।

युवराज के पिता ने एसपी को बताया था कि अब बेटे को अमेरिका भेजने वाले एजेंट भी फरार हैं। पूरा मामला एजेंटों की मिलीभगत का लग रहा है, जिन्होंने पहले पैसे ऐंठे और फिर युवक को संकट में डाल दिया। उसने दोषी एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई और युवराज की सुरक्षित वापसी की मांग की थी।

उधर, एसपी राजेश कालिया ने आश्वासन दिया था कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। परिवार का आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी बीच बेटे की डोंकरों ने हत्या कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!