देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अंबाला एयरबेस से राफेल विमान में उड़ान का एक और वीडियो जारी हुआ है। इस वीडियो में राष्ट्रपति हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर के ऊपर से उड़ान भरती नजर आ रही हैं। उड़ान के दौरान एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने उन्हें बताया कि वे इस समय ब्रह्मसरोवर के ऊपर से गुजर रही हैं। साथ ही पूछा कि क्या वे इस दृश्य पर देशवासियों को कुछ कहना चाहेंगी।

इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, “प्रिय देशवासियों, नमस्कार। यह मेरे लिए अविश्वसनीय पल है। आज मैं इस आधुनिक विमान से इस ऐतिहासिक भूमि को देख रही हूं। राफेल की इस उड़ान से मैं प्राचीन भूमि और ब्रह्मसरोवर को देख रही हूं, जो हमारी सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक यात्रा का प्रतीक है। मेरी इस आधुनिक उड़ान से मेरा विश्वास और अधिक दृढ़ हो रहा है। मैं इस उड़ान के लिए सैनिकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहती हूं।”

बता दें कि दो दिन 29 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से फाइटर प्लेन राफेल में उड़ान भरी थी। इस दौरान राष्ट्रपति की स्क्वॉड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ एक फोटो भी सामने आई थी। शिवांगी को पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पकड़ने का दावा किया था।

29 अक्टूबर को हुए इस इवेंट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राफेल विमान ने सुबह 11:10 बजे अंबाला एयरबेस से टेक ऑफ किया और 11:50 बजे लैंड किया। राष्ट्रपति जिस राफेल में सवार थीं, उसे ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी ने उड़ाया। उनके साथ एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह दूसरे राफेल विमान से एस्कॉर्ट कर रहे थे।

राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के दो फाइटर विमानों में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। इससे पहले, 7 अप्रैल 2023 को उन्होंने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट में उड़ान भरी थी।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति की यह उड़ान न केवल ऐतिहासिक है, बल्कि यह देश की सैन्य शक्ति और तकनीकी क्षमता का प्रतीक भी है। अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति का यह अनुभव वायुसेना के मनोबल को और ऊंचा करेगा तथा देशवासियों में गर्व की भावना को मजबूत करेगा

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!