रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए हरियाणा के हिसार जिले के गांव मदनहेड़ी के रहने वाले 28 वर्षीय जवान सोनू का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव में पहुंच गए।
सोनू के शव के पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की आंखें नम थीं। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
सोनू के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
इस दौरान नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ भी गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और इसे एक बड़ा नुकसान बताया।
विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार से इस मामले का संज्ञान लेने तथा वहां फंसे अन्य युवाओं को सुरक्षित निकालने की अपील की।


