हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता (DA) 3 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। अब महंगाई भत्ता 55 से बढ़ाकर 58 फीसदी कर दिया है। बढ़ा हुआ भत्ता 1 जुलाई 2025 से ही लागू हो जाएगा। नवंबर महीने में सैलरी और पेंशन बढ़ी हुई मिलेगी।

हरियाणा के करीब 6 लाख नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका फायदा मिलेगा। मिले डेटा के अनुसार प्रदेश में करीब 3 लाख नियमित कर्मचारी और 3 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। हरियाणा सरकार के वित्त विभाग ने आज यानी शुक्रवार को इसकी घोषणा की है।

DA बढ़ने से सैलरी में भी वृद्धि होती है, क्योंकि DA बेसिक सैलरी का एक हिस्सा है। यदि DA बढ़ता है, तो सैलरी भी बढ़ेगी। अगर बेसिक सैलरी 20 हजार रुपए है और DA 55% से 58% हो जाता है, तो कर्मचारी को 600 रुपए प्रति माह अतिरिक्त मिलेंगे। वहीं डिअरनेस अलाउंस (DA) और डिअरनेस रिलीफ (DR) दोनों ही महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए दिए जाते हैं, लेकिन वे अलग-अलग लोगों को दिए जाते हैं। DA कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि DR पेंशनभोगियों को।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!