रोहतक। जाट भवन के सभागार में कार्तिक अमावस्या पर 20 व 21 अक्टूबर को दो दिवसीय 10वीं सार्वजनिक काली पूजा का आयोजन काली माता वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया गया। दीपावली पर सोमवार की मध्य रात 12 बजे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा की गई।
सोसाइटी के फाउंडर डॉ. अरविंदम रॉय व उपमिता रॉय ने बताया कि दो दिवसीय पूजन में बतौर मुख्य अतिथि जूना अखाड़ा के उप आचार्य एवं बाबा लक्ष्मणपुरी डेरा के महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज, एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल की खास उपस्थिति रही। कलकता से आए पंडित संजय कुमार चक्रवर्ती ने मां काली का पूजन कराया। अंकिता रॉय, अपूर्वा शर्मा ने अतिथियों का मंगल तिलक लगा कर स्वागत किया। मंगलवार को दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरूआत पूजा के आरंभ से हुई और दोपहर पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें उप प्रधान अतुल वर्मा व श्याम कौशिक, सचिव विरेंद्र राठी, सह सचिव सतीश जांगड़ा, कोषाध्यक्ष अशिम मित्तल ने बताया कि पुष्पांजलि के बाद हवन हुआ और फिर भोग भंडारा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के बाद मां काली की दिव्य प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन किया गया। इसमें अंजन इंद्रा, डॉ. शांतनु सामेंता, अमन कुमार, यशपाल बुद्धिराजा, सुनील पाल, विजय सिक्का का खास योगदान रहा।
