हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी द्वारा 16 अक्टूबर को दिया जाने वाला धरना टला।बहुत सी मांगों पर बनी सहमति
दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को महाप्रबंधक के बुलावे पर हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी रोहतक डिपो की मीटिंग 24 सितंबर को दिए गए मांग पत्र पर हुई। तालमेल कमेटी में शामिल सभी यूनियनों के प्रधान सुरेश नेहरा, सुमेश कुंडू, नरेश सिवाच, संदीप सिंघवा, मनजीत कारोर, राजेश मायना, गिरिराज, संदीप खोखर, जोगिंदर ढुल ने भाग लिया। इस मीटिंग में राज्य कमेटी के नेता जय भगवान कादयान ,जगदीप लाठर, सुमेर सिवाच , दिनेश हुड्डा, अमित महराणा, ओम डाबोदा विशेष रूप से शामिल हुए। मीटिंग बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। महाप्रबंधक महोदय ने सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है। जिन मांगों पर मुख्य रूप से सहमति बनी वे निम्नलिखित हैं

  1. रात्रि बिलों के भुगतान के लिए 13 अक्टूबर को लगभग एक करोड़ 41 लाख रुपए आए हुए हैं। एक सप्ताह के अंदर सभी बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा।
  2. परिचालकों के लंबित एसीपी के बारे में महाप्रबंधक महोदय ने बताया कि कार्यालय की तरफ से सभी परिचालकों के केस तैयार हैं जैसे ही डिपो में AO या RSO की नियुक्ति होती है इसे तुरंत लगा दिया जाएगा।महा प्रबंधक द्वारा इनकी नियुक्ति के लिए उपायुक्त महोदय और मुख्यालय को कोई बार पत्र लिखें गया है।
  3. जिन रोटेशन में किलोमीटर बढ़ाए गए थे उनके समाधान के लिए 7 सदस्यिय कमेटी बनाई गई है ।
  4. कार्य शाखा के कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से हटा दिया जाएगा।जिसमें महाप्रबंधक महोदय ने आज दो कर्मचारियों को वहां से हटा दिया।
  5. 150 मेडिकल बिलों का भुगतान कर दिया गया है बाकी बचे बिलों को भी जल्दी से जल्दी निकाल दिया जाएगा।मेडिकल बिलों के वर्कआउट के लिए दिल्ली डिपो से कर्मचारी बुलाया जाएगा।।
  6. किलोमीटर स्कीम की बसों में जो कमियां पाई जाती हैं जैसे सफाई न होना, निर्धारित स्टैंड पर ना रोकना, पुल के ऊपर से गाड़ी ले जाना इत्यादि की शिकायत परिचालक द्वारा करने पर किलोमीटर स्कीम की बसों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
  7. सिटी बस सर्विस में परिचालक की सीट निर्धारित कर दी गई है।
  8. प्राइवेट बसों को बस स्टैंड के अंदर 20 मिनट पहले ही आने दिया जाएगा।
    इसके अतिरिक्त कोई अन्य मांगों पर भी सहमति बनी है।इसलिए 16 अक्टूबर को महाप्रबंधक के खिलाफ दिया का धरना टाल दिया गया है। सभी कर्मचारियों ने जो व्यापक एकता का परिचय दिया है तालमेल कमेटी आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करती है और आप लोगों को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में भी तालमेल कमेटी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करवाने के लिए लगातार संघर्ष जारी रखेगी।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!