पानीपत के पुराना औद्योगिक क्षेत्र में युवक ने फैक्ट्री के गोदाम में फांसी लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही फैक्ट्री कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के मुताबिक मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के अशोक कुमार (34) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक अशोक कुमार गंगाराम कॉलोनी, पानीपत में किराए के मकान में रहता था। फैक्ट्री कर्मचारियों ने कहा कि वह नियमित तौर पर काम पर आया था और उसी दौरान गोदाम में फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली।
थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी हो चुकी थी और उसकी पत्नी एवं दो बच्चे हैं। पुलिस ने परिवार वालों को सूचित कर दिया है। परिवार के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
