पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (35) का निधन हो गया है। वह 12 दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थे। जवंदा के पैतृक गांव पोना के सरपंच हरप्रीत सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टरों ने उनकी डेथ डिक्लेयर कर दी है।

हालांकि उनके निधन को लेकर परिवार ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। थोड़ी देर में फोर्टिस अस्पताल की तरफ से औपचारिक जानकारी दी जा सकती है। निधन की खबर मिलते ही मोहाली पुलिस ने अस्पताल के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है।

अस्पताल के बाहर भी भीड़ जमा होनी शुरू हो गई है। उनके करीबियों के मुताबिक उनकी पार्थिव देह को सीधे उनके पैतृक गांव लुधियाना में जगराओं के पौना ले जाया जाएगा। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने उनके निधन को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। पंजाबी एक्टर बीएन शर्मा ने कहा कि यह बहुत दुखद खबर है। सभी अरदास कर रहे थे कि वह ठीक हो जाएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

बता दें कि जवंदा का 27 सितंबर को बाइक राइडिंग के वक्त बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में एक्सीडेंट हो गया था। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!