हरियाणा में बुधवार सुबह सोनीपत, पानीपत और करनाल में हल्की धुंध देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ का कहना है कि राज्य में 2 दिनों से एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से कम हो जाएगा। इस बीच पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी पड़ेगा। सुबह व शाम अब ठंड महसूस होने लगेगी।

मौसम विभाग का कहना है कि 8 और 9 अक्टूबर को मौसम साफ या आंशिक रूप से बादल रहने का अनुमान है। दिन का तापमान 1.2 डिग्री बढ़ा है, लेकिन अभी भी सामान्य से 8.3 डिग्री कम है। पलवल में सबसे अधिक 32 डिग्री, नारनौल में सबसे कम 22 डिग्री रहा है। नारनौल में दिन का पारा सामान्य से 11.6 डिग्री कम रहा। वहीं, नूंह में रात का तापमान सबसे कम 16.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि बारिश के कारण वातावरण में मौजूद नमी के कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम खुलने के बाद हवा चलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, मगर यह सामान्य के आसपास ही बना रहेगा।

8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से तापमान खासकर रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अभी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होगा। दिवाली के बाद दिन में भी ठंड महसूस होगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!