हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के करीब 3.31 हजार परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। जिन्होंने 30-31 जुलाई को एग्जाम दिया था। शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एक महीने में परिणाम जारी करने की बात कही थी, लेकिन 2 महीने से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी रिजल्ट घोषित नहीं किया गया। अब बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि 12 अक्टूबर तक रिजल्ट निश्चित रूप से जारी हो जाएगा।

एचटेट परीक्षा परिणाम को लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डा. पवन शर्मा ने कहा कि जल्दी ही एक सप्ताह के अंदर-अंदर इसका रिजल्ट मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि रिजल्ट जारी करने से पहले हम सिक्योरिटी ऑडिट कर रहे हैं। अर्थात जिन-जिन एजेंसी ने जो काम पात्रता परीक्षा में किया है, चाहे वह सीसीटीवी कैमरे का है या चाहे वह बॉयोमेट्रिक का है।

इन सभी का सिक्योरिटी ऑडिट करवाना आवश्यक है कि कितने प्रतिशत तक उनके कार्य में एक्युरेसी व गुणवत्ता रही। क्योंकि जिस किसी को टेंडर दिया गया, उसकी पेमेंट लेने का रिजल्ट आते ही हक बन जाता है।

बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि हम यह देखना चाहते हैं कि किसी भी सेवा में कोई कमी तो नहीं रही है। ताकि उसके अनुसार हम आने वाले एचटेट के लिए भी यह फैसला कर सकें कि कौन से एजेंसी हमें गुणवत्तापूर्वक सेवाएं दे रही है। किसका चयन इसके लिए किया जा सके। सरकार गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, दीक्षा व गुणवत्तापूर्ण एडमिनिस्ट्रेशन पर ही फोकस कर रही है। इस मामले में हम जीरो टोलरेंस की पद्धति अपनाए हुए हैं।

चेयरमैन डा. पवन शर्मा ने कहा कि 12 अक्टूबर तक निश्चित तौर पर एचटेट का रिजल्ट मिल जाएगा। वैसे इनडायरेक्टली तो हमने ही रिजल्ट दे दिया है। लेकिन आधिकारिक घोषणा करने के बाद जो एजेंसी सर्विस दे चुकी हैं, उनको पेमेंट करनी होती हैं। उनको आगे वाली सेवाओं के लिए चयन करना है या रिजेक्ट करना है। यह मुख्य बात है। यह हम रिजल्ट जारी करने के बाद नहीं कर सकते। यह काम एक सप्ताह में पूरा कर लेंगे। शिक्षा बोर्ड चेयरमैन ने यह जानकारी भिवानी के हनुमान ढ़ाणी स्थित हनुमान जोहड़ी धाम मंदिर में विश्व शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में पत्रकारों से बातचीत में दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!