हरियाणा के पानीपत में यमुना नदी में अपने चार बच्चों को साथ लेकर कूदे उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी सलमान की तीसरी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें वह चारों बच्चों के साथ बैठा हुआ है। इतना ही नहीं, वह चारों बच्चों के साथ रोता भी दिखाई दे रहा है।

इस वीडियो में वो अपने बच्चों को कह रहा कि आज हम सब मर जाएंगे। दरअसल, सलमान ने अपनी पत्नी के प्रेमी संग भाग जाने से आहत होकर ये कदम उठाया है। जिस बारे में उसने वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजी है। शनिवार से हरियाणा और यूपी की पुलिस समेत गोताखोरों की टीमें पांचों को नदी में तलाश रही है।

रविवार को घटनास्थल से करीब 13 किलोमीटर दूर एक बच्ची का शव बरामद हुआ। मृत बच्ची की पहचान सलमान की बेटी महक के रूप में हुई। पुलिस और गोताखोरों की टीमें अब भी सलमान और उसके तीन अन्य बच्चों की तलाश में नदी में सर्च अभियान चला रही है।

इस घटना के चश्मदीद यमुना पुल के नीचे हरियाणा के पानीपत साइड में कई वर्षों से झोपड़ी डाल कर रहने वाले बाबा शिवगिरी ने बताया कि वह यहां पुराने पुल के नीचे रहते हैं। शुक्रवार दोपहर पुराने पुल से दो बच्चे अचानक नीचे नदी में आकर गिरे। तब उन्होंने ऊपर पुल पर देखा तो एक युवक तुरंत बाद ही दो अन्य बच्चों को गोद में लेकर यमुना में कूद गया।

इसके अलावा एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी हरियाणा के गांव रामड़ा निवासी मासूम समद भी पुराने पुल के नीचे खेल रहा था। समद ने बताया कि युवक ने पहले अपने दो बच्चे नीचे गिराए और बाद में वह दो अन्य बच्चों को गोद में लेकर यमुना नदी में कूद गया। उसने बाबा शिवगिरी को भी बताया था।

वहां आने वाले कुछ युवकों को भी बताया था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। हरियाणा की कोल्ड ड्रिंक की दुकान करने वाले सागर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सलमान व उसके बच्चे कई बार इधर से उधर जाते दिखाई दिए लेकिन उसे नहीं पता था कि ये यमुना में कूद जाएंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!