झज्जर जिले के बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना पुलिस ने एक युवक के बैग से 80 लाख रुपए का कैश जब्त किया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि यह कैश कहां से लाया गया है और किस व्यक्ति का है। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में युवक कैश के बारे में कुछ भी जवाब नहीं दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना जीआरपी बहादुरगढ़ एसएचओ सत्यप्रकाश देर रात करीब आठ बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्टेशन पर आई दिल्ली एक्सप्रेस की जरनल बोगी में जांच की गई तो एक युवक पुलिस को देखकर सकपका गया। जीआरपी पुलिस ने युवक को संदिग्ध मानते हुए उससे पूछताछ की और उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो बैग में भारी मात्रा में कैश भरा मिला।

इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर बैग की जांच की गई तो बैग से 80 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई। जीआरपी एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि युवक की पहचान राहुल निवासी मोयना, रोहतक के रूप में हुई है। युवक रोहतक रेलवे रोड पर सुनार की दुकान करता है और वह दिल्ली में सोने और चांदी की खरीद के लिए यह पैसे लेकर जा रहा था। लेकिन इस पैसों का कोई हिसाब न होने की वजह से जीआरपी की ओर से उसे पर कानूनी कार्रवाई की गई है। फिलहाल 80 लाख रुपए जब्त कर लिए गए हैं। आयकर विभाग के अधिकारी अनिल राठी को मौके पर बुला लिया है। यह पैसे उन्हें सौंप दिए जाएंगे और आगामी कार्रवाई आयकर विभाग की ओर से की जाएगी ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!