दीपावली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हरियाणा से 5 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये स्पेशल ट्रेनें अक्टूबर और नवंबर के महीनों में यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। माना जा रहा है कि त्योहार के दौरान यात्रा करने में लोगों को आसानी होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी:

  • मदार-रोहतक स्पेशल (प्रतिदिन): गाड़ी संख्या 09639, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
  • रोहतक-मदार स्पेशल (प्रतिदिन): गाड़ी संख्या 09640, 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।
  • हिसार-खड़की साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 04725, 12 अक्टूबर से 9 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
  • खड़की-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 04726, 13 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

इसके अतिरिक्त, निम्नलिखित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी:

  • तिरुपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 07717, 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
  • हिसार-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 07718, 5 अक्टूबर से 31 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।
  • ओखा-शकूरबस्ती सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 09523, 23 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।
  • शकूरबस्ती-ओखा सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 09524, 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।
  • भावनगर-शकूरबस्ती साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 09257, 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।
  • शकूरबस्ती-भावनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 09258, 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से दीवाली के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!