हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लापता होने के पोस्टर लगे हैं। जिसके बाद अब जिला कांग्रेस कमेटी ने इन पोस्टरों को भ्रामक और अनुचित बताया है। दरअसल एक पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता ने हुड्‌डा और उनके सांसद बेटे दीपेंद्र सिंह हुड्‌डा के लापता होने के पोस्टर चिपकाए हैं।

पोस्टर पर लिखा कि सांपला में बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी भर गया है। अगर दोनों कहीं दिखाई दें तो सांपला की जनता को सूचित करें। आखिर में लिखा- “कोई तो हमारी मदद करो।”

वहीं, जिला कांग्रेस का कहना है कि हुड्डा नियमित रूप से लोगों से मुलाकात करते रहते हैं, और हमेशा वह जनता की समस्याओं को सुनते हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी रोहतक ने पोस्टरों को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हरकत बताया। कमेटी का कहना है कि दोनों नेता लगातार जनता से जुड़े रहते हैं, हाल ही में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया था।

कांग्रेस ने इसे जनभावनाओं को आहत करने और समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश बताया है। साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!