रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के अंदर वाइस चांसलर प्रो. राजबीर सिंह के हाउस में कुछ छात्र जबरदस्ती घुस गए और उनके साथ एक यूट्यूबर भी घुस गया। सिक्योरिटी गार्ड को धक्का देकर छात्र अंदर गए थे। इसी मामले में पुलिस ने यूट्यूबर पर केस दर्ज किया है। एमडीयू के छात्रों ने वाइस चांसलर पर गमलों की फैक्ट्री घर में चलाने का आरोप लगाते हुए उनके घर में घुस गए और गुलाबरी के पौधों के गमलों को लेकर हंगामा किया। वीसी के घर में छात्रों ने करीब 10 हजार से अधिक गमले दिखाते हुए आरोप लगाए। वीसी के घर में हंगामा करने के कारण एक यूट्यूबर और छात्रों पर सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर पीजीआई थाने में केस दर्ज किया गया।

एमडीयू के वीसी हाउस में छात्रों से बात करते हुए यूट्यूबर लवकुश दहिया।

VC हाउस में घुसे यूट्यूबर लवकुश दहिया के साथ असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर की जमकर बहस हुई। सिक्योरिटी गार्डों ने छात्रों को बाहर निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन स्टूडेंटों की संख्या अधिक थी। ऐसे में मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। एमडीयू वीसी के घर में घुसने पर 5 लोगों पर केस दर्ज किया गया, जिनमें स्टूडेंट लीडर प्रदीप मोटा, कपिल, लवकुश दहिया, युद्धवीर और धीरज शामिल है। इनके ऊपर बीएनएस की धारा 115, 190, 191(2), 333, 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें से प्रदीप मोटा और कपिल को गिरफ्तार किया गया था।

यूट्यूबर लवकुश दहिया ने फेसबुक पर लाइव होकर कहा कि उनके खिलाफ एक केस ओर दर्ज हो गया है। उन्होंने तो वीसी हाउस में महिला से माफी भी मांगी थी। वह तो छात्रों की आवाज उठा रहे थे, जिसके कारण उनके ऊपर केस दर्ज किया गया है। लेकिन वह स्टूडेंट की आवाज उठाते रहेंगे। पीजीआई थाना एसएचओ रोशनलाल के मुताबिक सिक्योरिटी ऑफिसर की शिकायत पर 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें एक यूट्यूबर भी शामिल है। इस मामले में प्रदीप मोटा और कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!