रोहतक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुये बताया कि दिनांक 17 सितम्बर 2025 को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार व हरियाणा उदय अभियान के तहत नशा मुक्त अभियान को लेकर मैराथन का आयोजन किया जायेगा। मैराथन का आयेजन मानसरोवर पार्क से लेकर महर्षि दयानंद विश्वविधालय रोहतक का गेट नम्बर 02 तक किया जायेगा। जिस कारण सुबह 05 बजे से लेकर सुबह के 9 बजे तक सोनीपत स्टैंड से लेकर दिल्ली बाईपास चौक तक का रुट बाधित रहेगा। केवल आपत वाहन जैसे एम्बुलैंस, फॉयरब्रिगेड, पुलिस वाहन आदि ही इस मार्ग का प्रयोग कर सकते है। यातायात को सुचारु रुप से चलाने के लिए नाकाबंदी की जायेगी।
डायवर्ट रुट:-

  1. सोनीपत स्टैंड से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन चालक शीला बाईपास से होते हुये दिल्ली बाईपास चौक की तरफ पहुंचेगे।
  2. दिल्ली बाईपास से सोनीपत स्टैंड या अम्बेडकर चौक की तरफ आने वाले वाहन
    चालक शीला बाईपास होते हुये अपने गंतव्य की तरफ जायेगे।
    3.दिल्ली बाईपास से पीजीआईएमएस की तरफ जाने वाले वाहन चालक एमडीयू के गेट नम्बर 1 से होते हुये पीजीआईएमएस की तरफ जाये।
  3. पीजीआईएमएस से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले वाहन चालक पीजीआईएमएस के गेट न02 से एमडीयू के अंदर होते हुये दिल्ली बाईपास की तरफ जाये।
  4. अशोका चौक से दिल्ली बाईपास की तरफ जाने वाले अशोका चौक से झज्जर चुंगी से रुपया चौक होते हुये दिल्ली बाईपास पहुंचे।
  5. अशोका चौक से सोनीपत स्टैंड या अम्बेडकर चौक जाने वाले डीएलएफ कॉलोनी के अंदर से होते हुये या झज्जर रोड होते हुये शांतमई चौक पहुंचकर अपने गंतव्य की तरफ जायेगे।
    पार्किंग-
    मैराथन मे भाग लेने वाले प्रतिभागियो के लिये 04 स्थानो पर अशोका चौक, सिटी पार्किंग, गेट न.01, एमडीयू रोहतक से युनिवर्सिटी मे प्रवेश करके फुटबाल ग्राउंड व लघु सचिवालय व आईसी कॉलेज मे पार्क करेगे।
  6. दिल्ली बाईपास चौक की तरफ से आने वाले वाहनो के लिये सिटी पार्किंग, अशोका चौक, रोहतक मे पार्किंग बनाई गई है।
  7. दिल्ली बाईपास चौक की तरफ से आने वाले प्रतिभागियो की बस गेट न.01, एमडीयू रोहतक से युनिवर्सिटी मे प्रवेश करके फुटबाल ग्राउंड मे पार्क करेगे।
  8. अम्बेडकर चौक की तरफ से आने वाले वाहन लघु सचिवालय व आईसी कॉलेज रोहतक मे बनी पार्किग मे अपना वाहन पार्क करेगे।
  9. शीलाबाई पास रोहतक की तरफ से आने वाले वाहन लघु सचिवालय व आईसी कॉलेज रोहतक मे बनी पार्किग मे अपना वाहन पार्क करेगे।
  10. अम्बेडकर चौक व शीला बाईपास की तरफ से आने वाले प्रतिभागियो के वाहन सोनीपत स्टैंड पर छोडने के बाद बस गेट न.01, एमडीयू रोहतक से युनिवर्सिटी मे प्रवेश करके फुटबाल ग्राउंड मे पार्क करेगे।
  11. झज्जर चुंगी वाया लेबर चौक की तरफ से आने वाले वाहन सिटी पार्किंग, अशोका चौक, रोहतक पार्किंग मे अपना वाहन खडा करे

अपीलः-
रोहतक पुलिस की तरफ से आमजन से अपील है कि सोनीपत स्टैंड से दिल्ली बाईपास चौक तक के मार्ग को छोड़कर अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य तक पहुँचे। कानून एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में जिला पुलिस को सहयोग करे। निर्धारित की गई पार्किंग स्थल मे अपना वाहन खडा करे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!