हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा की अब बॉलीवुड में एंट्री हुई है। उन्हें 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी फिल्म में टाइटल सॉन्ग पनवाड़ी में गाने का मौका मिला है। यह गाना फोक मिक्स है। जिसमें हरियाणवी हिस्सा मासूम ने गाया है, जबकि भोजपुरी हिस्सा खेसारी लाल यादव ने गाया है। रैप शिवाजी ने दिया है।

यह फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। जिसकी स्टार कास्ट में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ हैं। मासूम शर्मा ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से यह जानकारी साझा की। इसमें उन्होंने गाने का मुखड़ा गाकर सुनाया। जिसके बोल हैं- ‘पनवाड़ी के पीछे वाली पतली गली में है तुम्हारे सजन की कोठरी।’

इससे पहले हाल ही में म्यूजिक लीजेंड प्रीतम के साथ एक तस्वीर शेयर की। पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘संगीत की दुनिया के महानायक प्रीतम दा से प्यारी मुलाकात हुई और दादा के द्वारा बनाए संगीत पर गाने का सौभाग्य मिला।’

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!