हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल (LNJP) में अचानक छापा मारा। मिली जानकारी के अनुसार उनके पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन और स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान उन्हें महिला वार्ड में टॉयलेट बंद पड़ा मिला। टॉयलेट पर ताला लगा हुआ था।

मंत्री ने कमांडो को दरवाजा तोड़ने के लिए कहा। कमांडो ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, जिसमें दरवाजे का शीशा टूट गया।इस दौरान वह एक्सरे रूम में पहुंचीं। यहां ऑपरेटर से रात के समय एक्सरे और सीटी स्कैन के बारे में पूछा। मंत्री ने कहा कि अगर रात को इमरजेंसी में लोगों को एक्सरे की सुविधा नहीं मिलेगी तो वो प्राइवेट में जाएंगे। इस पर ऑपरेटर ने जवाब दिया कि 1 मिनट में सर्विस देते हैं, लेकिन रिकॉर्ड को देख कर मंत्री आरती राव ने नाराजगी दिखाई और वे रूम से निकल गईं।दरअसल, अस्पताल में हर महीने करीब 400 एक्सरे होते हैं। रात के समय अगर कोई डॉक्टर एक्सरे एडवाइज करता है, तो वह सुबह होता है।

आरती राव ने OPD के बाहर बैठे मरीजों से बातचीत की और अस्पताल की व्यवस्था के बारे में पूछा। आरती राव ने कहा कि क्या सही इलाज मिल रहा है। कोई प्रॉब्लम तो नहीं है। अच्छा लगा अच्छा बताओ। इस पर एक महिला ने इलाज पर संतुष्टि जताई। इस पर मंत्री ने वेरी गुड कहा। इस दौरान उन्होंने दवा के बारे में भी पूछा।स्वास्थ्य मंत्री महिला और डिलीवरी वार्ड की चेकिंग कर रही हैं। यहां का रिकॉर्ड जांच कर रही हैं। मंत्री के साथ CMO डॉ. सुखबीर सिंह और PMO डॉ. साराह अग्रवाल मौजूद हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!