खरावड़ गांव स्थित ढाबे पर खाना खाने के लिए गए दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपितों ने उनसे पर्स, चेन और अंगूठी भी लूट ली। पुलिस को दी गई शिकायत में झज्जर जिले के रणखंडा गांव निवासी सुनील ने बताया कि वह अपने दोस्त सनसिटी सेक्टर-27 निवासी विकास के पास आया हुआ था।

रात के समय वह खरावड़ गांव स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए गए थे। उन्होंने वहां पर खाने का आर्डर दे दिए और जाकर बैठ गए। इसी दौरान काउंटर की तरफ से दो व्यक्ति बाहर आए, जिन्होंने उनके साथ गाली-गलौच शुरू करते हुए टेबल खाली करने के लिए कहा।

मामला बढ़ने के बाद सुनील गाड़ी से पर्स लेने के लिए चल दिया। इसी बीच एक आरोपित ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया और दूसरे ने डंडे से वार किया। दोस्त विकास ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों का तीसरा साथी भी आ गया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपितों उनसे पर्स, सोने की चेन और अंगूठी आदि सामान लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। आइएमटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!