हरियाणा में आज पांच जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार इन जिलों में दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों को छोड़कर, हरियाणा के किसी अन्य जिले के लिए बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है।

IMD का कहना है कि 13 सितंबर तक राज्य में मौसम इसी तरह बना रहेगा। हालांकि, मंगलवार को भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई थी, लेकिन इसके बावजूद चरखी दादरी और हिसार के कुछ स्थानों पर बारिश हुई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!