नेपाल में हिंसक प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी काठमांडू समेत नेपाल के प्रमुख शहरों में प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए हैं और आगजनी की है। ओली के अलावा अब तक 4 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव शामिल हैं।इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड, शेर बहादुर देउबा, कल गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर आगजनी भी की है।देश में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन लगाने के विरोध में लगातार दूसरे दिन युवाओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। अब तक इसमें 19 लोगों की मौत हुई है।

राष्ट्रपति को भेजे पीएम ओली के इस्तीफे की कॉपी।

भारी दबाव के बीच नेपाल में गठबंधन सरकार टूटने का खतरा बढ़ गया है। देश में जुलाई 2024 से 88 सीटें वाली शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और 79 सीटें वाली केपी शर्मा ओली की CPN (UML) मिलकर सरकार चला रही है। अभी तक सभी इस्तीफे नेपाली कांग्रेस के नेताओं ने दिए हैं।

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय और अटॉर्नी जनरल के ऑफिस में तोड़फोड़ की। इस बीच नेपाल में बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारत सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पश्चिम बंगाल के पनिटांकी सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसपी प्रवीण प्रकाश ने मीडिया से कहा कि बॉर्डर पर एक पुलिस पोस्ट बनाई गई है और तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारी सीमा पार चल रही एक्टिविटी पर नजर रख रहे हैं

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!