यूपी के बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव पाली आनंद गड़ी के रहने वाले प्रभात गौड़ सोमवार को जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए. शहीद प्रभात गौड़ के परिजनों ने बताया कि बीते कल ग्राम प्रधान पर उनकी बटालियन से फोन आया था. 

बताया गया था कि आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान प्रभात गौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं बाद में इलाज के दौरान प्रभात गौड़ की मृत्यु हो गई. प्रभात गौड़ के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन है, शहीद के घर पर ग्रामीणों का जमावड़ा जुड़ चुका है.

परिजनों समेत ग्रामीण शहीद के पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहे हैं, ग्रामीणों को कहना है कि उन्हें अपने गांव के बेटे पर गर्व है, जिसने भारत माता की खातिर अपने प्राण न्योछावर कर दिए. शहीद प्रभात गौड़ बचपन से ही साहसी थे, शहीद प्रभात गौड़ पिछले 27 सालों से भारतीय सेवा में अपनी सेवा दे रहे थे.

प्रभात गौड़ के दो बच्चे हैं, जिसमें की बड़ी लड़की बीएससी की छात्रा है तो वहीं छोटा बेटा पांचवी क्लास का छात्र है. वहीं शहीद प्रभात गौड़ की पत्नी और दोनों बच्चे जोधपुर में रहते हैं, संभावनाएं की देर रात तक प्रभात गौड़ का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचेगा और कल सुबह होगी शरीर को पंचतत्व में विलीन किया जाएगा.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!