हथिनीकुंड बैराज से लगभग 3 लाख 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद फरीदाबाद में बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। जिले के उपायुक्त विक्रम सिंह यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है और अगले 24 घंटे में इसका असर फरीदाबाद के यमुना किनारे के इलाकों में देखा जा सकता है।

डीसी ने लोगों से अपील की कि वे तुरंत अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। प्रशासन की ओर से कम्युनिटी सेंटर और स्कूलों में ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें प्रभावित क्षेत्रों को खाली कराने में जुटी हैं। साथ ही लगातार यमुना से लगाते हुए इलाकों मैं मुनादी कराई जा रही है।

जारी किया हेल्पलाइन नंबर

डीसी यादव ने चेतावनी दी कि बाढ़ से जुड़ी भ्रामक या गलत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इसके जरिये लोग जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!