हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के करेक्शन पोर्टल इस हफ्ते खुलने वाला है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून सत्र के दौरान 25 अगस्त को कहा था कि एक-दो दिन में करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा। हालांकि इसमें थोड़ी देरी हुई, लेकिन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही पोर्टल खोल देगा।

सीईटी-2025 एग्जाम 26 और 27 जुलाई को आयोजित हुआ था, जिसमें 12 लाख से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया था।

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने 8 अगस्त को सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को निर्देश दिए थे कि वे अपने प्रमाण-पत्र और दस्तावेज तैयार रखें, क्योंकि जल्द ही ग्रुप C के लिए करेक्शन पोर्टल खोला जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया था कि परीक्षा परिणाम एक माह के भीतर जारी करने का प्रयास किया जाएगा। आयोग के सूत्रों के अनुसार, तब से पोर्टल खोलने की लगातार तैयारियां चल रही हैं और संभावना है कि 10 सितंबर से पहले आयोग इसका ऐलान कर दे।

हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को ग्रुप-C के लिए हुए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की प्रोविजनल आंसर-की आयोग ने एक महीने पहले ही जारी कर दी थी। HSSC चेयरमैन डॉ. हिम्मत सिंह ने 29 जुलाई को देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी थी।

अभ्यर्थियों को 1 अगस्त तक आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था, जिसके लिए प्रति सवाल 250 रुपए फीस निर्धारित की गई थी।

हरियाणा में ग्रुप-सी भर्ती के लिए आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन फार्मूला लागू करने का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया है।

यह चुनौती रोहतक के रहने वाले पवन कुमार ने दायर की है। पवन कुमार का कहना है कि आयोग द्वारा नॉर्मलाइजेशन फार्मूला लागू करने से परिणाम प्रभावित हुए हैं और कई योग्य अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं हुआ।

हाईकोर्ट ने इस याचिका को गंभीर मानते हुए अर्जेंट कैटेगरी में सुनवाई के लिए लिस्टेड कर लिया है। जस्टिस संदीप मोदगिल की अदालत में इस पर सुनवाई होगी और इसके लिए 2 सितंबर की तारीख तय की गई है।

चूंकि यह मामला लाखों युवाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए कोर्ट का फैसला अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!