हरियाणा में आज हल्की से तेज बारिश का अलर्ट है। ज्यादातर जिलों में धूप नहीं निकली है। कुछेक जिलों में धूप के साथ बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने दोपहर सवा 12 बजे तक 8 जिलों, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, कैथल और पंचकूला में हल्की से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!