रेलवे ने जानकारी दी है कि कठुआ और माधोपुर (पंजाब) स्टेशनों के बीच तकनीकी काम होने के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक की वजह से रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। ट्रेनों के रद्द होने से यात्री आज और कल परेशानी का सामना कर सकते

रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • 1. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेल सेवा 27 व 28 अगस्त को रद्द रहेगी।
  • 2. गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेल सेवा 28 अगस्त को रद्द रहेगी।
  • 3. गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेल सेवा 28अगस्त को रद्द रहेगी।
  • 4. गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर- जम्मूतवी रेल सेवा 28 अगस्त रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  • गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो 27 अगस्त को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी वह जालन्धर कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जालन्धर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मू तवी रेलसेवा 27 अगस्त को भगत की कोठी से फिरोजपुर कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो 27 अगस्त को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह पठानकोट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!