नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सफाई कार्य महत्वपूर्ण एवं हर व्यक्ति, हर घर से जुड़ा हुआ कार्य है। नगर निगम द्वारा ‘‘हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025’’ के तहत शहर में सभी वार्डो में विशेष अभियान चलाये जायेंगें। यह कार्य जिला प्रशासन, वार्ड सदस्यो, आर.डब्लू.ए., एन.जी.ओ, मार्किट, औद्योगिक, होटल व बैंकट हॉल ऐसोसियेशन, समाज सेवी संस्थाए, धार्मिक संस्थान, शिक्षण संस्थान, स्वयं सहायता समूह, मिडिया व आमजन के सहयोग से जनभागीदारी के तहत चलाया जायेगा। इस अभियान का मुख्य उदेश्य शहर को स्वच्छ बनाना और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है ताकि शहर में कूड़े के ढेर न लगे व रोहतक शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाया जा सके। यह अभियान आगामी 7 नवम्बर तक कुल 11 सप्ताह तक चलाया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त ने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत कूड़े के ढेरो की सफाई, कार्योलयो की सफाई, पार्को, की सफाई, सार्वजनिक शौचालयो की सफाई, सार्वजनिक स्थलो, सड़को, अस्पतालो, प्रतिष्ठानो की साफ-सफाई इत्यादि कार्यो पर विशेष जोर दिया जायेगा। नगर निगम की टीम द्वारा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा और अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया जायेगा। सफाई अभियान के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियो को भी सम्मानित किया जायेगा।
आज प्रातः के समय भी नगर निगम क्षेत्र में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को जांचा गया तथा सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आज निगम अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित कर निर्देश दिए गए कि निरंतर फिल्ड में रहकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाये।
बैठक में संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह, कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार धनखड़, सहायक अभियंता सत्यव्रत, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़, सफाई निरीक्षक रमेश कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक परमजीत, नरेन्द्र, सुमित फौगाट, कृष्ण लाल, संदीप राठी, प्रदीप कुमार, सुशील, सलाहकार अरविन भाटिया, सलिल मेहता व आई.ई.सी. एक्सपर्ट आशीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
