हरियाणा के जिले गुरुग्राम में फरीदाबाद रोड पर खुशबू चौक के पास एक सुनसान जगह पर 22 वर्षीय युवक का फंदे पर लटका सिर मिला। यह युवक 3 अगस्त से लापता था। इसके आसपास ही युवक का धड़ भी टुकड़ों में पड़ा था। पैर और हाथ सब अलग हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में सुसाइड की कार्रवाई की है। जांच अधिकारी का कहना है कि पेड़ पर फांसी लगाने के बाद युवक के धड़ को जंगली जानवर नोच गए, जिससे धड़ टूटकर नीचे गिर गया।

जबकि, युवक के परिजनों का कहना है कि यह हत्या है। युवक को मारकर पेड़ पर लटकाया गया। उसका सिर लड़की के दुपट्‌टे से लटका मिला है। दिल्ली से वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गुरुग्राम आया था। उसी लड़की ने लोकेशन दी, जिससे शव तक पहुंच सके हैं। उन्होंने मांग की है कि पुलिस मामले में हत्या की कार्रवाई करे

तलाशी के दौरान राकेश का शव खुशबू चौक के पास रोड से करीब सौ मीटर अंदर मिला। राकेश का सिर दुपट्‌टे से बने फंदे पर लटका था, जबकि दुपट्टे को पेड़ पर पेंट से बांधा गया था। राकेश का धड़ टुकड़ों में पेड़ के आसपास ही बिखरा मिला। कमर से नीचे का हिस्सा एक जगह था, जबकि दोनों हाथ अलग-अलग पड़े थे।

पुलिस को मौके से एक बैग भी मिला है, जिसमें राकेश के कपड़े और अन्य सामान था। पुलिस ने शव के टुकड़े समेटकर इसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। जांच अधिकारी ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन सभी संभावित एंगल से जांच कर रहे हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!