रोहतक। नगर निगम के सदन में रविवार को रिकॉर्ड 18 कमेटियों का दो मिनट में गठन कर दिया गया। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के समर्थक पार्षदों का कमेटियों में दबदबा रहा। वहीं दो मिनट के गठन पर मेयर बोले कि सर्वसम्मति से कमेटियां तय हुई हैं। सबसे अहम मेयर की अध्यक्षता वाली वित्त कमेटी में मेयर समर्थक पार्षद सुशील उर्फ शीलू नांदल शामिल होने में कामयाब रहे। दो अहम कमेटियों अकाउंट एवं ऑडिट व भवन नक्शा कमेटी के चेयरमैन भी पूर्व मंत्री समर्थक कपिल नागपाल व डिंपल जैन बने।

मेयर रामअवतार वाल्मीकि का कहना है कि 25 पार्षदों में किसी को किसी कमेटी के चयन पर आपत्ति नहीं है। सभी ने सर्वसम्मति से उनको कमेटी गठन का अधिकार दिया था। पिछले साल नगर निगम के चुनाव हुए थे जिसमें मेयर के अलावा 22 पार्षद चुने गए थे। तीन पार्षदों रमेश बोहर, अशोक वर्मा व अनीता गर्ग को मनोनीत पार्षद नियुक्त किया गया था। अब 11 अगस्त तक कमेटियां गठित करने रिपोर्ट मांगी गई थी इसलिए रविवार के दिन सदन की बैठक बुलाकर कमेटियों का गठन किया गया है।

यूं गठित की गईं कमेटियां
कमेटी प्रधान उप-प्रधान सदस्य
वित्त कमेटी मेयर रामअवतार वाल्मीकि ………… आयुक्त डा. आनंद शर्मा, पार्षद कंचन खुराना व शीलू नांदल
अकाउंट व ऑडिट डिंपल जैन ज्योति बोहत कंचन खुराना, प्रवीण कौशिक, रिंकू व बिजेंद्र हुड्डा
बिल्डिंग रेगुलेशन कपिल नागपाल अंजू सैनी प्रवीण कौशिक, आशा लता, अक्षय कुमार व बेबी रानी
पेयजल व सीवर रिंकू देवी बेबी रानी मुक्ता नागपाल, कपिल नागपाल, अनीता गर्ग व बिजेंद्र सिंह
कर व फीस मुक्ता नागपाल कंचन खुराना डिंपल जैन, अनीता मिगलानी, कपिल नागपाल व परीक्षित
आग बचाव रमेश बोहर कपिल नागपाल सुरेश किराड़, नीरा भटनागर, कृष्णा देवी व परीक्षित
शिक्षा एवं सामाजिक नीरा भटनागर मनीषा सुरेश चंद्र, सुशील नांदल, डिंपल जैन व मुक्ता नागपाल
योजना व आय स्रोत प्रवीण कौशिक आशा लता अनीता, अनीता गर्ग, बेबी रानी व अंजू सैनी
सफाई व जनस्वास्थ्य आशा लता रिंकू देवी अक्षय कुमार, मुक्ता नागपाल, बेबी रानी व अंजू सैनी
स्लम विकास सुरेश किराड़ बिजेंद्र हुड्डा मनीषा, रिंकू देवी, बिजेंद्र सिंह व सुमन
व्यापारी एवं स्लाटर अनीता मिगलानी कृष्णा देवी आशालता, बिजेंद्र सिंह, सुशील व मुक्ता नागपाल
सतर्कता अक्षय कुमार आशा लता ज्योति, बिजेंद्र सिंह, प्रवीण कौशिक व बिजेंद्र हुड्डा
कार्यान्वय बिजेंद्र सिंह अनीता मिगलानी कंचन खुराना, सुरेश किराड़, नीरा भटनागर व अंजू सैनी
सुंदरीकरण बेबी रानी प्रवीण कौशिक अशोक वर्मा, सुमन, कृष्णा व विजय कुमार गोयल
सड़क व पुल अनीता गर्ग डिंपल जैन अशोक वर्मा, नीरा भटनागर, मनीषा नांदल व परीक्षित देशवाल
गोवंश व आवारा पशु अशोक वर्मा अक्षय कुमार अनीता गर्ग, रमेश बोहर, सुमन व विजय गोयल
ग्रामीण विकास कृष्णा देवी बिजेंद्र सिंह परीक्षित देशवाल, सुमन, मनीषा व अक्षय
विज्ञापन व स्ट्रीट लाइट अंजू सैनी आशा लता मुक्ता, रिंकू, बेबी रानी व ज्योति

पार्षद कंचन खुराना व सुशील उर्फ शीलू नांदल को वित्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है जबकि कांग्रेस पार्षद परीक्षित देशवाल व विजय गोयल किसी कमेटी के चेयरमैन नहीं बन सके। निर्दलीय मनीषा नांदल व सुमन को भी चेयरमैन की कुर्सी नहीं मिली है।

रोहतक जैसे शहर में सर्वसम्मति से सदन के अंदर 18 कमेटियों का गठन बड़ी बात है। किसी पार्षद को कोई आपत्ति नहीं है। कमेटियां तत्काल प्रभाव से संबंधित मुद्दों की जांच करेंगी। जैसे ही आदेश आएंगे तुरंत सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा। -रामअवतार वाल्मीकि, मेयर, नगर निगम।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!