हिमाचल की राजधानी शिमला के मशहूर बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के तीनों बच्चों को गाड़ी में लिफ्ट देने का झांसा देकर किडनैप किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किडनैपर की गाड़ी में लोडेड गन और चाकू था, जिससे उसने बच्चों को डराया भी था।

आरोपी सुमित सूद ने शेयर मार्केट में लाखों रुपए डूबने के बाद कर्ज चुकाने के लिए फिरौती की योजना बनाई थी। पुलिस ने CCTV, फोन रिकॉर्ड और वर्चुअल नंबर की मदद से आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर तीनों बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया।

तीनों बच्चे छठी क्लास के स्टूडेंट हैं। इनमें अंगद हरियाणा के करनाल, हितेंद्र पंजाब के मोहाली और विदांश हिमाचल के कुल्लू का रहने वाला है। अंगद के चाचा हरियाणा कांग्रेस के नेता हैं। वह अभी पार्षद भी हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास गन, छुरी के अलावा ग्लब्स, रस्सी, आदि मौजूद थे। पुलिस अब इन हथियारों को बरामद करेगी। आरोपी सुमित अच्छे परिवार से संबंध रखता है। इसके माता-पिता दोनों रिटायर टीचर बताए जा रहे हैं। इनका परिवार समाज में अच्छी साख रखता है। आरोपी का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं मिला है।

सुमित सूद खुद भी BCS स्कूल से पढ़ा हुआ बताया जा रहा है। इसलिए, उसे इस स्कूल के बच्चों की मूवमेंट की जानकारी थी। आरोपी विवाहित है और 2 बच्चे हैं। एक पांचवीं और दूसरा 10वीं कक्षा में पढ़ता है। माता कोटखाई के डीएवी से प्रिंसिपल रिटायर हैं। सुमित की पत्नी ऑनलाइन बेकरी चलाती है।

पुलिस सूत्र बताते हैं कि जिस नंबर से फिरौती के लिए परिजनों को एक फोन कॉल आया, वह कैलिफोर्निया का नंबर था। इसलिए, पुलिस अब आरोपी के विदेशी कनेक्शन का पता लगाने में जुट गई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!