रोहतक। शहर की 12 कॉलोनियों के लिए राहत भरी खबर है। पीडब्ल्यूडी की ओर से कन्हेली मार्ग की खस्ताहालत के सुधार को गति मिल चुकी है। पुराने आईटीआई रोड स्थित डबल फाटक पुल से कन्हेली तक सड़क निर्माण जल्द शुरू होगा।

विभाग की ओर से मार्ग के लिए निर्माण सामग्री डलवाना शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी ओर से 1.34 करोड़ रुपये की लागत से मार्ग का सुधार होगा।
कन्हेली रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग ने फरवरी-2024 में सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदाई की थी। इसके बाद सड़क की खस्ता हालत में सुधार नहीं हो सका जिससे कन्हेली रोड पर आने वाली 12 से अधिक कॉलोनियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अप्रैल में जनस्वास्थ्य विभाग ने पीडब्ल्यूडी को फंड जमा करवाया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण कार्य को गति दी है। सड़क सुधार से कन्हेली मार्ग के आसपास की 12 कॉलोनियों के 40 आमजन को सुविधा मिलेगी।

पुराने आईटीआई रोड स्थित डबल फाटक से कन्हेली तक की सड़क से वार्ड-20 व 21 की 12 से अधिक कॉलोनियां जुड़ती हैं। इस मार्ग से आजाद नगर, पुराना हाउसिंग बोर्ड, प्रीत विहार, कन्हेली, डेयरी कॉम्प्लेक्स आंबेडकर कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, एकता कॉलोनी, राजीव नगर, शिवाजी कॉलोनी, चावला कॉलोनी व श्रीनगर कॉलोनी के लोगों को गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि टेंडर अलॉट हो चुका है। पुराना आईटीआई रोड स्थित डबल फाटक से कन्हेली तक करीब 1130 मीटर में तारकोल वाली सड़क व 700 मीटर में सीसी (सीमेंटेड) सड़क बनाई जाएगी।

संबंधित कंपनी ने टेंडर अलॉट होने के बाद काम शुरू कर दिया है। कन्हेली रोड पर कच्चा माल डाला जा रहा है। पहले सड़क की खोदाई होगी। प्रस्ताव के अनुसार 90 दिन में सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
-मनीष मल्होत्रा, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!