हरियाणा में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, फ्लैश अलर्ट में भी साढ़े 8 बजे तक अंबाला और पंचकूला में तेज बारिश की संभावना है।
7 अगस्त से बरसात में कमी देखने को मिलेगी। अब तक इस मानसून सीजन में यमुनानगर जिले में सबसे अधिक और कैथल में सबसे कम बारिश हुई है।
IMD के मुताबिक हरियाणा में अब तक सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 5 अगस्त तक औसतन 233 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन प्रदेश में 281 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।
इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 585.9 और महेंद्रगढ़ में 543.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 143.9 और जींद में 153.9 एमएम बारिश दर्ज हुई है।
IMD के मुताबिक आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं, कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।
7 अगस्त: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी,रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत में मौसम साफ रहेगा। कुरूक्षेत्र, करनाल, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन बारिश का किसी भी जिले में अलर्ट नहीं है।
