रोहतक, 4 अगस्त : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के विजेता खिलाडिय़ों को ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। स्थानीय राजीव गांधी खेल स्टेडियम परिसर स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण बॉक्सिंग हाल में समापन समारोह आयोजित किया गया। नरेंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। उन्होंने बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पुरूष व महिला वर्ग के फाइनल राउंड में खिलाडिय़ों का परिचय लिया तथा उन्हें आशीर्वाद दिया।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने राज्य स्तरीय खेल महाकुुंभ की नेटबॉल, फुटबॉल व बॉक्सिंग विजेता टीमों को ट्राफी व मेडल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल विभाग की मंडल उपनिदेशक सुनिता खत्री, गौरव सौलंकी, साई के निदेशक सचिन, अनिल मलिक, मंदीप दलाल, विनोद कुमार, कार्यकारी खेल अधिकारी गुलाब सिंह व अनूप सिंह भी मौजूद रहे। नरेंद्र कुमार ने कहा कि इस राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ की तीन खेल प्रतियोगिताओं नेटबॉल, फुटबॉल व बॉक्सिंग में पुरूष व महिला के तहत 1840 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
नरेंद्र कुमार ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ नेटबॉल (पुरूष) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रोहतक, रजत पदक विजेता झज्जर व कांस्य पदक विजेता पानीपत को ट्राफी व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसी प्रतियोगिता के (महिला) वर्ग में रोहतक ने स्वर्ण पदक, झज्जर ने रजत पदक व रेवाड़ी ने कांस्य पदक जीता। बॉक्सिंग टीम चैम्पियनिशन के (पुरूष) वर्ग में भिवानी की टीम ने 13 अंक के साथ प्रथम स्थान, पंचकुला की टीम ने 11 अंक के साथ द्वितीय स्थान व फतेहाबाद की टीम ने 9 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रतियोगिता के (महिला) वर्ग में रेवाड़ी की टीम ने 13 अंक प्राप्त कर स्वर्ण पदक, कैथल की टीम ने 11 अंक प्राप्त कर रजत पदक तथा रोहतक की टीम ने 7 अंक प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी तरह फुटबॉल प्रतियोगिता के (महिला) वर्ग में भिवानी ने स्वर्ण पदक, हिसार ने रजत पदक व रोहतक ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
इससे पूर्व अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता के महिलाओं के अंतिम राउंड में रोहतक की आरती व अम्बाला की जसलीन का परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें उत्कृष्टï प्रदर्शन का आशीर्वाद दिया। इस प्रतियोगिता में रोहतक की आरती ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा अम्बाला की जसलीन को रजत पदक प्राप्त हुआ। इसी तरह उन्होंने बॉक्सिंग प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में फतेहाबाद के वंश व अम्बाला के अब्दुल कुमार का बॉक्सिंग रिंग में जाकर परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें आशीर्वाद दिया। इस प्रतियोगिता में अम्बाला के अब्दुल कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया तथा फतेहाबाद के वंश ने रजत पदक प्राप्त हुआ।
इसके उपरांत खेल विभाग की मंडल खेल उपनिदेशक सुनिता खत्री व अन्य विशिष्टï अतिथियों ने बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्ग में महिला व पुरूष श्रेणियों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मंडल खेल उपनिदेशक सुनिता खत्री ने अन्य खेल अधिकारियों के साथ मिलकर सम्मापन समारोह के मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार के स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया। अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम के विशिष्टï अतिथिगण को स्मृति चिह्नï देकर सम्मानित किया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!