रोहतक में पुलिस ने एक युवक को उस समय दबोच लिया, जब वह कलानौर क्षेत्र में अवैध रूप से नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में था। आरोपी की पहचान विजय नगर रोहतक निवासी राहुल के रूप में हुई है, जो पहले भी नशे की बिक्री में संलिप्त रहा है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बालाजी ढाबे के पास अपनी गाड़ी में किसी का इंतजार कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल को हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उसके पास से अफीम बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह यह नशीला पदार्थ कहां से लाया और किसे बेचने वाला था।

पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेने के दौरान उत्तरप्रदेश के रहने वाले पवन को स्वतंत्र गवाह बनाया और उसकी मौजूदगी में नशीले पदार्थ को बरामद किया। इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी करवाई गई। वहीं, मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में डीएसपी महम ऋषभ सोढ़ी भी पहुंचे।

पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसके डैस्क बोर्ड में प्लास्टिक की टेप से बना हुआ एक गोला मिला, जिसे खोलने पर उसमें अफीम निकली। अफीम का वजन करवाया गया, जो 363 ग्राम निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले में जांच कर रहे एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि एक युवक को गुप्त सूचना के आधार पर काबू किया, जिसके पास से अफीम बरामद हुई। वजन करने पर अफीम 363 ग्राम निकली। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया और उससे अफीम की तस्करी को लेकर पूछताछ की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!