जींद से रोहतक जाने के लिए नेशनल हाईवे पर चांदी गांव के पास टोल प्लाजा शुरू होने के बाद अब बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। अब तक जींद से रोहतक के 70 रुपए लगते थे, लेकिन अब 80 रुपए देने होंगे। पंजाब रोडवेज और हरियाणा रोडवेज की बसों में जींद से रोहतक के लिए सफर करने वाले यात्रियों को अब अपनी जेब ढीली करनी होगी।

पिछले दो माह में दूसरी बार किराया बढ़ाया गया था। इससे पहले रोहतक में फ्लाईओवर के निर्माण के चलते बसों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर आना पड़ रहा था, इसलिए पांच रुपए किराया बढ़ा दिया था। अब टोल शुरू होने के बाद 10 रुपए और बढ़ाया गया है।

रोहतक की तरफ जींद डिपो से 15 से ज्यादा बसें जाती हैं तो वहीं कैथल, नरवाना, टोहाना, फतेहाबाद की तरफ से भी रोडवेज बसें आती हैं और दिल्ली की तरफ जींद, रोहतक होते हुए जाती हैं। इसके अलावा पंजाब रोडवेज (PRTC) की भी 10 से ज्यादा बसें जाती हैं। जींद से भी सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन रोहतक और दिल्ली की तरफ जाते हैं।

दो माह पहले रोहतक में फ्लाईओवर निर्माण के कारण बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया और उन्हें ऊपर से घूमकर आना पड़ा तो पांच रुपए किराया बढ़ा दिया। यात्रियों से 70 रुपए वसूले जाने लगे। अब किराया 80 रुपए किए जाने को लेकर यात्री राहुल, राजेश, सचिन, प्रवीन ने कहा कि किराया ज्यादा होने से उनकी जेब पर इसका असर पड़ेगा।

ज्यादा से ज्यादा पांच रुपए ही किराया बढ़ाया जाना चाहिए था, क्योंकि जींद-नरवाना रूट पर जब टोल प्लाजा शुरू हुआ था तो किराये में पांच रुपए की ही वृद्धि की गई थी। यात्रियों ने ये भी मांग की कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद इसी रूट से बसें चलेंगी तो किराया वापस से पांच रुपए कम किया जाना चाहिए।

जींद डिपो के ड्यूटी इंस्पेक्टर (DI) जसमेर खटकड़ ने कहा कि टोल प्लाजा शुरू होने के कारण 10 रुपए किराये में वृद्धि की गई है। हरियाणा रोडवेज से पहले पंजाब रोडवेज ने ही 10 रुपए किराया बढ़ा दिया था। अब जींद से रोहतक के लिए बसों में 80 रुपए किराया के देने होंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!